Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

पब्लिसिस ग्रुप के प्रमुख ने की भारत की तारीफ,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-विवाटेक के संस्थापक और पब्लिसिस ग्रुप के अध्यक्ष मौरिस लेवी (Maurice Levy) ने कहा कि भारत में कई कारणों से विश्व की महाशक्तियों में से एक बनने की क्षमता है। इसमें से पहला कारण जनसंख्या है। जनसंख्या भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की आबादी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में फ्रांस का दौरा करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी बीच फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने बुधवार को शुरू हुए यूरोप के सबसे बड़े स्टार्ट-अप और टेक्नोलॉजी इवेंट वीवाटेक में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया।

इस इवेंट में शामिल विवाटेक के संस्थापक और पब्लिसिस ग्रुप के अध्यक्ष मौरिस लेवी (Maurice Levy) ने कहा कि भारत में कई कारणों से विश्व की महाशक्तियों में से एक बनने की क्षमता है। इसमें से पहला कारण जनसंख्या है। जनसंख्या भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह उद्यमियों (Entrepreneurs) और नवप्रवर्तकों (Innovators) की आबादी है। वे सृजन, आविष्कार और व्यवधान कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि उनका (भारतीय लोगों) दिल बड़ा है। एक समय हम इसे अतुल्य भारत कह रहे थे, लेकिन मैं आपको कहूंगा कि यह एक विश्वसनीय भारत है।

मौरिस लेवी ने आगे कहा कि भारत साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। जब आप भारत में हुए बदलाव में पिछले कुछ सालों के अंतर को देखते हैं, तो यह बिल्कुल शानदार दिखता है। क्योंकि जब साइबर सुरक्षा की बात आती है तो पिछले कुछ सालों तक भारत साइबर सुरक्षा के मामले मे कहीं नहीं था, लेकिन अब यह दुनिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के निमंत्रण पर 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस की आगामी यात्रा के बारे में बोलते हुए लेवी ने कहा, भारत और फ्रांस के बीच संबंध गठबंधन, साझेदारी और आपसी सम्मान का रिश्ता है। उन्होंने आगे कहा, "बैस्टिल डे के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आने से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम बेहद खुश हैं क्योंकि यह फ्रांस और भारत के बीच, राष्ट्रपति मैक्रो और पीएम मोदी के बीच गठबंधन और साझेदारी को मजबूत करने कर रहा है और हमारी अर्थव्यवस्थाओं के विकास को बढ़ावा दे रहा है।

बता दें कि इससे पहले 2022 में वीवाटेक इवेंट में भारत को 'कंट्री ऑफ द ईयर' चुना गया था। इस साल, लगभग 70 भारतीय स्टार्टअप इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विभाग (MEITY) और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं। इंडिया पवेलियन का उद्घाटन करते वक्त राजदूत अशरफ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वीवाटेक के लिए भारत क्यों महत्वपूर्ण है।

अशरफ ने कहा कि हम निश्चित रूप से डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में एक क्रांति कर रहे हैं जो वास्तव में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दुनिया के बाकी देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। हमारे पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियरों और विशेषज्ञों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। आज हमारे पास भारत में दुनिया के सभी आरएंडडी और इंजीनियरिंग हब का 40 प्रतिशत है।