Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने भरी हुंकार

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-जिनपिंग ने युद्ध के लिए हुंकार भर दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की तेजी से अस्थिर और अनिश्चित सुरक्षा का हवाला देते हुए घोषणा की है कि चीन युद्ध की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेगा।
दुनियाभर में चीन अपनी विस्तारवादी नीति के चलते कुख्यात है। भारत में लद्दाख में जहां पिछले ढाई सालों से चालाकी दिखा रहा है तो ताइवान पर भी अपना हक जमाता रहा है। इसके चलते अमेरिका और चीन का कई बार आमना-सामना भी हो चुका है। वहीं, अब जब पिछले नौ महीने से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है तो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुले तौर पर युद्ध के लिए हुंकार भर दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की तेजी से अस्थिर और अनिश्चित सुरक्षा का हवाला देते हुए घोषणा की है कि चीन युद्ध की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेगा। स्टेट मीडिया 'सीसीटीवी' के मुताबिक जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि बीजिंग अपने सैन्य प्रशिक्षण और किसी भी युद्ध की तैयारी को व्यापक रूप से मजबूत करेगा।

ताइवान के चलते चीनी राष्ट्रपति ने की घोषणा?
चीनी राष्ट्रपति की हालिया घोषणा को ताइवान के लिए कुछ हद तक खतरे के रूप में भी देखा जा रहा है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता रहा है। चीन ने बार-बार ताइवान पर जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक कब्जा करने की धमकी दी है। शी जिनपिंग की ताजा घोषणा ब्रिटिश व्यापार मंत्री ग्रेग हैंड्स की यूके-ताइवान व्यापार वार्ता के लिए ताइवान की यात्रा की पृष्ठभूमि में भी आई है। यह यात्रा ब्रिटेन-ताइवान व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता का एक स्पष्ट संकेत है।
ब्रिटिश मंत्री के ताइवान दौरे पर चीन ने जताई आपत्ति वहीं, चीन ने ब्रिटिश मंत्री के ताइवान दौरे पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले किसी भी देश द्वारा ताइवान क्षेत्र के साथ किसी भी प्रकार के आधिकारिक आदान-प्रदान को चीन दृढ़ता से खारिज करता है।" झाओ ने आगे कहा कि 'बीजिंग ने ब्रिटेन से ताइवान के साथ किसी भी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान को रोकने और ताइवान अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत भेजने से रोकने का आग्रह किया।

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच आई ये धमकी
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की धमकी उस समय आई है, जब दुनियाभर के देश रूस और यूक्रेन के बीच नौ महीने से चल रहे युद्ध में बंटी हुई है। रूस दिन पर दिन यूक्रेन पर हमले तेज करते जा रहा है। पिछले दिनों रूसी सेना की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर किए गए हमले से शहर के करीब पांच लाख घरों में अंधेरा छा गया था। रूसी सेना की ताबड़तोड़ स्ट्राइक की वजह से इन घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इस युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन के इस ऐलान के बाद दुनियाभर में तनाव और बढ़ सकता है।