Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

विनाशकारी बाढ़ के बाद मच्छरों से परेशान है

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है ताकि पिछले महीने की विनाशकारी बाढ़ के बाद जनता को बीमारियों से बचाया जा सके।
पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है ताकि पिछले महीने की विनाशकारी बाढ़ के बाद जनता को बीमारियों से बचाया जा सके। आपको बता दें कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस साल 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं। द न्यूज इंटरनेशनल ने पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा, "देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। यहां हजारों बच्चे मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से संक्रमित हैं।" पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया के उभरने के कारण देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति लेनी पड़ी। उन्होंने कहा, "ग्लोबल फंड विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराएगा।" पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि ये नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे। पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों की लहर के कारण पाकिस्तान में दूसरी आपदा की संभावना के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की थी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों से दूर चले गए हैं। उन्होंने कहा, "सरकार गंदे पानी से बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर रही है।" ओसीएचए ने एक बयान में कहा, "लोगों की जीवन रक्षक जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल 81.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है।"