Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

इटली में फिर लौटेगी तानाशाही

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-इटली को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने वाली है। सोमवार को आम चुनाव के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। वहीं मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने जिताऊ बढ़त हासिल कर ली है। मेलनी मुसोलिनी की प्रशंसक हैं।
इटली में 'ब्रदर्स ऑफ इटली' की नेता जियोर्जिया मेलोनी ने आम चुनाव में जीत का दावा किया है। इटली को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही है। तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के बाद एक बार फिर इटली में धुर-दक्षिणपंथी सरकार बनने जा रही है। जियोर्जिया मेलोनी मुसोलिनी की प्रशंसक हैं और कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी तारीफ कर चुकी हैं। रुझानों में अच्छी बढ़त के बाद मेलोनी ने कहा 'यह रात हमारे लिए गर्व और पाप से मुक्ति की रात है।'
उन्होंने कहा, 'यह जीत मैं उन लोगों को भी समर्पित करना चाहती हूं जो कि हमारे साथ आज नहीं हैं। कल से हम अपनी कीमत दिखा सकेंगे। इटली की जनता ने हमपर भरोसा किया है और हम उनके साथ कभी धोखा नहीं होने देंगे।' बता दें कि आम चुनाव में 'ब्रदर्श ऑफ इटली' के साथ माटेओ साल्विनी के नेतृत्व वाली द लीग और सिल्वियो बर्लुस्कोनी की फोर्जा इटालिया पार्टी भी है।

क्यों लोकप्रिय हुईं मेलोनी?
पिछली बार 2018 के आम चुनाव में भी मेलोनी की पार्टी को 4.5 फीसदी वोट हासिल हुए थे। 45 वर्षीय मेलोनी ने अपना चुनाव प्रचार 'गॉड, कंट्री ऐंड फैमिली फैमिली' के नारे के साथ कर रही थीं। मेलोनी की पार्टी का अजेंडा यूरोसंशयवाद और अप्रवास विरोधी है। इसके अलावा उनकी पार्टी ने LGBTQ और गर्भपात के अधिकारों में कमी करने का भी प्रस्ताव रखा था। 2018 के बाद मेलोनी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। वहीं मेलोनी के सहयोगी साल्विनी और सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी उनकी लोकप्रियता के लिए जिम्मेदार हैं। 2008 में जब बर्लुस्कोनी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने मेलोनी को खेल मंत्री बनाया था।

कौन था मुसोलिनी?
बेनिटो मुसोलिनी को इटली का सबसे तानाशाह शासक माना जाता है। उसने ही फासीवाद की शुरुआत की थी और अपने खिलाफ बोलने वाले लाखों लोगों को मरवा दिया था। 1922 सै 1943 के बीच 20 साल तक उसने इटली में शासन किया। मुसोलिनी पहले शिक्षक था। इसके बाद वह मजदूर बना। फिर स्विटजरलैंड में पत्रकारिता करने चला गया। वापस लौटकर वह निरंकुश तानाशाह बन गया। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उसने हिटलर का साथ दिया था। 1943 में मुसोलिनी को इस्तीफ देना पड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बताया जाता है कि उसके दोस्त हिटलर ने उसे छुड़ा लिया था। विद्रोहियों ने मुसोलिनी और उसकी गर्लफ्रेंड क्लोरेटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।