Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

यूक्रेन युद्ध में लड़ने नहीं जाना चाहते रूसी नागरिक

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पुतिन के संबोधन के तुरंत बाद, रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने घोषणा की कि आंशिक तैनाती लिए 300000 लोगों को बुलाया जाएगा। उन्होंने रशिया-24 टीवी से कहा कि तीन लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया जाएगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश में सैन्य मोबिलाइजेशन और मार्शल लॉ की घोषणा कर दी। इस फैसले का रूस में कई जगहों पर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में रूस के नागरिक अब गूगल पर 'देश कैसे छोड़े' और 'घर पर एक हाथ कैसे तोड़ें' ऐसे सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं। क्योंकि ये नागरिक यूक्रेन युद्ध में नहीं जाना चाहते हैं।
रूसी राष्ट्रपति के संबोधन ने नागरिकों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। जैसे ही रिजर्विस्ट को ड्यूटी पर बुलाया गया, तो उनके चिंतित रिश्तेदार देश से भागने के तरीके गूगल पर खोजने लगे, ताकि उनके प्रियजनों को दोबारा सेना में न बुलाया जाए। इससे पता चलता है कि रूस के नागरिक यूक्रेन युद्ध में शामिल होकर खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार नहीं हैं। पुतिन के इस ऐलान के बाद रूस से बाहर जाने वाली फ्लाइट्स की बुकिंग में भी जबरदस्त तेजी देखी गई है।

जवानों की आंशिक तैनाती की घोषणा

यूक्रेन के साथ करीब सात महीने से जारी युद्ध में मिले झटके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश में जवानों की आंशिक तैनाती की घोषणा की और कहा कि यह उपाय आवश्यक है क्योंकि रूस पूरी पश्चिमी सैन्य मशीन से लड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 3,00,000 रिजर्विस्ट (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है।
कौन होता है रिजर्विस्ट?

रिजर्विस्ट ऐसा व्यक्ति होता है जो 'मिलिट्री रिजर्व फोर्स' का सदस्य होता है। यह आम नागरिक होता है जिसे सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है तथा जरुरत पड़ने पर इसे कहीं भी तैनात किया जा सकता है। शांतिकाल में यह सेवाएं नहीं देता है। पुतिन ने कहा कि विस्तारित सीमा रेखा, यूक्रेन की सेना द्वारा रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलाबारी और मुक्त कराए गए क्षेत्रों पर हमलों के लिए रिजर्व से सैनिकों को बुलाना आवश्यक था।