Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

मनोरंजन News

img

जाह्नवी कपूर ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-जाह्नवी ने कहा कि रणवीर सिंह का मैगजीन के लिए न्यूड पोज करना उनकी कलात्मक आजादी है और उन्हें इसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जाह्नवी ने खुलकर रणवीर का सपोर्ट किया।
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर हंगामा खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज कर ली गई है वहीं सेलेब्स से लेकर पब्लिक तक हर कोई उनके इस फोटोशूट को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहा है।
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और न्यूड फोटोशूट को एक्टर की आर्टिस्टिक फ्रीडम बताया है।
रणवीर के फोटोशूट पर क्या बोलीं जाह्नवी?
जाह्नवी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह का मैगजीन के लिए न्यूड पोज करना उनकी कलात्मक आजादी है और उन्हें इसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जाह्नवी कपूर शुक्रवार को दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं जब उनसे रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया। तब उन्होंने रणवीर सिंह को डिफेंड करते हुए कहा कि ये रणवीर सिंह और उनकी आर्टिस्टिक फ्रीडम है।

आलिया और अर्जुन ने किया था डिफेंड
पिंकविला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये कलात्मक आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि किसी को उसकी आर्टिस्टिक फ्रीडम के लिए सजा दी जानी चाहिए।' बता दें कि इससे पहले तमाम बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह का सपोर्ट कर चुके हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट किया है।
परिणीति और वाणी ने भी किया सपोर्ट रणवीर सिंह की फिल्म Ladies vs Ricky Bahl के जरिए डेब्यू करने वालीं परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कोई भी अन्य एक्टर इस तरह का फोटोशूट करवाने की हिम्मत दिखा पाता। वहीं रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने कहा, 'रणवीर एक आर्टिस्ट है और तमाम लोगों के लिए मिसाल है।' वाणी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह बहुत एक्सपेरिमेंटल हैं।