वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-उत्तर प्रदेश के बिजनौर में निराश्रित पशुओं से परेशान होकर किसान ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। बताया गया कि ग्रामीण व किसान आवारा गोवंश से काफी परेशान हैं। इसी कारण किसान ने अपने खेत में खड़ी फसल को जोत डाला।
बिजनौर के गंज दारानगर में निराश्रित पशुओं से परेशान किसान ने गेहूं की फसल जोत डाली। जानकारी के अनुसार गांव शांहपुर में एक किसान ने अपने करीब सात बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। किसान सुनील कुमार का आरोप है कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसीलिए उसने अपनी गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली।
ग्राम शाहपुर निवासी सुनील कुमार ने सात बीघा गेहूं निराश्रित पशु से परेशान होकर फसल जोत डाली। पशु गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात रात भर जागकर फसल की निगरानी कर रहे हैं और निराश्रित पशुओं को खदेड़ते हैं। इसके बावजूद निराश्रित पशुओं ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे परेशान होकर किसान सुनील कुमार ने मंगलवार को सात बीघे गेहूं की फसल को जोत दिया है।
क्षेत्र में भारी संख्या में निराश्रित पशु घूम रहे हैं जो फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं जब तक निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा जाता, तब तक खेती करना बेहद कठिन कार्य हो गया है। किसानों ने निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजने की मांग की है।