Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

खेल News

img

'भाभी' के साथ की हैवानित!, महिला सिपाही का थाने में हंगामा,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-आईपीएल क्रिकेटर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली सिपाही ने प्रयागराज के शिवकुटी थाने में हंगामा किया। महिला सिपाही का दरोगा पर मुकदमे में खेल करने का आरोप है। शिवकुटी पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। 

आईपीएल क्रिकेटर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उसकी सिपाही भाभी ने शुक्रवार को शिवकुटी थाने में जमकर हंगामा किया। अपने ही थाने के विवेचक पर मुकदमे में खेल करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है और दुष्कर्म, उत्पीड़न के आरोपी देवर व पति को बचाने में लगी है। 

हालांकि, शिवकुटी पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। भुक्तभोगी महिला सिपाही मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली है और वर्तमान में शिवकुटी थाने में तैनात है। उसने बताया कि 2018 में उसकी शादी दीवान इमरान खान उर्फ अशोक से बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के अनुसार वाराणसी में हुई थी। 

वह दिल्ली का रहने वाला है और संभल में पुलिस विभाग में तैनात है। इमरान ने उससे शादी करने के लिए ही बौद्ध धर्म अपनाने की बात कही थी। आरोप है कि इमरान पहले से शादीशुदा था, लेकिन यह बात उसने और उसके घरवालों ने छिपाई। कुछ दिनों के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 

प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई। लेकिन 2019 में पति आया और मान मनौव्वल कर उसे अपने साथ ले गया। एक जुलाई 2019 को ससुराल में कार्यक्रम था और इसी दौरान देवर मोहसिन खान ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह बात बताने पर पति ने उल्टा उसे ही गालीगलौज कर मारापीटा और धमकाया।

पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवाले उसके तीन साल के बेटे का खतना कराने की चर्चा करते थे। इस दौरान उसपर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला गया। इन्कार करने पर पति ने बताया कि बौद्ध धर्म स्वीकार करने की बात सिर्फ फरेब थी। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर शिवकुटी में रहने लगी। 

इस दौरान एक बार पति आया और उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। कई बार शिकायत करने के बावजूद अपने ही थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिस पर उसने पुलिस अफसरों से गुहार लगाई तो फरवरी 2023 में पति, देवर और ससुरवालों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि तीन महीने बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और अब मौजूदा विवेचक चंद्रभानु यादव ने मुकदमे से दुष्कर्म की धाराएं ही हटा दी हैं। जबकि उसने कोर्ट के समक्ष भी खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई है। कार्रवाई न होने को लेकर ही शुक्रवार शाम पीड़िता ने शिवकुटी थाने में हंगामा किया। 

पुलिसवालों पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। उधर, शिवकुटी थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमे की विवेचना अभी चल रही है। महिला सिपाही जो भी आरोप लगा रही है, वह निराधार हैं।