BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

शिक्षा News

img

UPSSF: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में पांच हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

 

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं सुरक्षा वाहनियों के गठन के लिए पांच हजार से अधिक पदों के सृजन का निर्णय किया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं सुरक्षा वाहनियों
के गठन के लिए पांच हजार से अधिक पदों के सृजन का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया
कि इस आशय के फैसले को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। इसके तहत विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन के लिए 87 पद सृजित किए गए हैं।
इसके अलावा सुरक्षा बल की पांच वाहनियां भी गठित की जाएंगी। पांच वाहनियों के गठन के लिए कुल 5037 पद सृजित होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा
कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन हेतु 87 पदों एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनियों के गठन हेतु 5037 पदों के सृजन का निर्णय लिया है।
जल निगम में अब सेवानिवृत्त इंजिनियर को जरूरत के आधार पर कंसलटेंट के पद पर नौकरी दी जाएगी। छह पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इन्हें 60 से 90 हजार रुपये दिए जाएंगे। कंसलटेंट के दो पदों पर भर्ती होगी। इन्हें 60 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। वरिष्ठ कंसलटेंट के दो के लिए
अधीक्षण अभियंता रखे जाएंगे। इन्हें 75 हजार रुपये दिया जाएगा। मुख्य कंसलटेंट के दो पदों पर मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी पात्र होंगे। इन्हें 90 हजार रुपये प्रति महीना मानदेय दिया जाएगा।