BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

रूस के पूर्व अफसर को पुतिन पर खतरे का अंदेशा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-गिरकिन को स्ट्रेलकोव के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साल 2014 में यूक्रेन के स्लोवियांस्क और डोनेट्स्क भारी तबाही मचाई थी। वहीं, अब रूसी ब्लॉगर इगोर यूक्रेन में युद्ध करने के तरीके के लिए रूस की सेना और पुतिन की निंदा कर रहे हैंA

रूसी राष्ट्रवादी ब्लॉगर और पूर्व एफएसबी अधिकारी इगोर गिरकिन ने कहा कि देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण करना भारी पड़ सकता है। अगर युद्ध नहीं रोका गया तो उन्हें अपने ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रपति पद से भी हटाया जा सकता है।

कौन हैं गिरकिन

बता दें, गिरकिन को स्ट्रेलकोव के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साल 2014 में यूक्रेन के स्लोवियांस्क और डोनेट्स्क भारी तबाही मचाई थी। वहीं, अब रूसी ब्लॉगर इगोर यूक्रेन में युद्ध करने के तरीके के लिए रूस की सेना और पुतिन की निंदा कर रहे हैं। हालांकि, वह इस युद्ध का समर्थन करते हैं।  

विद्रोह के पीछे कौन

उन्होंने कहा कि हाल ही में पुतिन को खुद की निजी सेना का विद्रोह झेलना पड़ा था। इसके पीछे रूस का अमीर वर्ग है। गिरकिन ने कहा कि हाल ही में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा विद्रोह कर रोस्तोव-ऑन-डॉन में सैन्य सुविधाओं को जब्त करना और मॉस्को में मार्च करना यह सब रूस के अमीर वर्ग (Russian elite) के बीच शक्ति का पुनर्वितरण करके सफल हुआ था। गिरकिन ने कहा कि प्रिगोझिन द्वारा किए विद्रोह ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव और मॉस्को शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन की स्थिति को कमजोर कर दिया है।

पुतिन का है एक आंतरिक समूह

पूर्व रूसी अधिकारी ने कहा कि पुतिन के खुद के लोगों का एक समूह है, जिसे ओजेरो (लेक) कोऑपरेटिव के रूप जाना जाता है। यह लेनिनग्राद ओब्लास्ट में स्थित है। उन्होंने दावा किया कि पुतिन का यह समूह प्रिगोझिन या पुतिन के पहले डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ सेर्गेई किरियेंको के पक्ष में राष्ट्रपति को हटाना चाहता है।

युद्ध में स्वीकार करें हार

गिरकिन ने कहा कि उनका ही आंतरिक समूह युद्ध में रूस के सैन्य अभियानों और उसके रक्षा औद्योगिक आधार के साथ-साथ पीछे के क्षेत्रों पर नियंत्रण को नष्ट करना चाहता है ताकि पुतिन को एहसास हो कि उन्हें यूक्रेन में युद्ध में हार स्वीकार करनी होगी। उन्होंने कहा कि समूह रक्षा मंत्रालय, सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पेत्रुशेव, एफएसबी और अन्य सरकारी संरचनाओं को भी निशाना बनाएगा।

आईएसडब्ल्यू का यह कहना

इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) ने कहा कि गिरकिन चाहते हैं कि यूक्रेन में लगातार युद्ध जारी रहे। थिंक टैंक ने कहा कि इगोर गिरकिन के दावे वैगनर के संस्थापक को पुतिन के शासन के लिए एक खतरे के रूप में दिखाना चाहता है, जिससे क्रेमलिन प्रिगोझिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सके।