Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

धर्म संसार News

img

वरात्र के समय ये खास उपाय करने पर ,बढ़ सकती है सुख समृद्धि

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-हिंदू धर्म में आदिशक्ति की उपासना को बहुत अधिक महत्व दिया गया है ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों में लोग देवी आदिशक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं।
26 सितंबर से हिंदू धर्म के महापर्व नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। जिसे बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस दौरान जननी मां शारदा की आराधना की जाती है। मां के दरबार में लाखों की संख्या में भक्तगण माता के दर्शन करने जाते हैं। हिंदू धर्म में आदिशक्ति की उपासना को बहुत अधिक महत्व दिया गया है ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों में सभी लोग देवी आदिशक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना कर माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। नवरात्रि में घर को ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार सजाने पर घर के भीतर आने वाली पॉजिटिव एनर्जी में बढ़ोतरी होती है। दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमा रखे- अपने राशि के अनुसार घर मे मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की प्रतिमा रखनी चाहिए। वृश्चिक और मेष राशि के लोगों को घर में देवी स्कंदमाता , तुला और वृषभ राशि वालों को देवी कात्यायनी , मिथुन और कन्या राशि वालों को देवी महागौरी , कर्क राशि वालों को देवी चंद्रघंटा, सिंह राशि वालों को देवी शैलपुत्री, धनु और मीन राशि वालों को देवी कुष्मांडा, मकर और कुंभ राशि वालों को देवी ब्रह्मचारिणी घर में रखनी चाहिए। तुलसी का पौधा- ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे का बहुत अधिक महत्व है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से निगेटिव एनर्जी घर के अंदर नहीं आती। नवरात्र के समय एक तुलसी का पौधा घर के उत्तर पूर्व दिशा में लगाए।

अखंड ज्योति- नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते वक्त समय एक दीपक जला कर रखे और इस दीपक को लगातार नौ दिनों तक जलाए। दीपक को बुझने न दें। लगातार जलता दीपक घर में रोशनी लाने के साथ ही साथ आपके जीवन को भी खुशहाली और प्रकाश से भर देगा।

कन्या पूजा- नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है नवरात्र के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होने के बाद घर में 9 छोटी देवी स्वरूप कन्याओं को बुलाकर उनकी पूजा की जाती है। जिसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया जाता है। माना जाता है कि उस दिन मां दुर्गा देवी स्वरूप में धरती पर आकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है।