वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भांडुप पश्चिम के खिंडीपाड़ा में मरम्मत कार्य के दौरान मकान गिरने से दो युवक की मौत हो गई।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भांडुप पश्चिम के खिंडीपाड़ा में मरम्मत कार्य के दौरान मकान गिरने से दो युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राजकुमार धोत्रे और 18 वर्षीय रामानंद यादव के रूप में हुई है। बीएमसी ने इस घटना की जानकारी दी है।
घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई
उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई जब खिंडीपाड़ा इलाके में स्थित ढांचे में मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि राजकुमार धोत्रे (19) और रामानंद यादव (18) के रूप में पहचाने गए दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया।
किशोरी के चाचा और चचेरे भाई को दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में उसके चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। यह घटना तब हुई, जब लड़की 2014 और सितंबर 2022 के बीच उपनगर बोरीवली में अपने 50 वर्षीय चाचा के घर पर थी। मुंबई के एमएचबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने विरार पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज की। मामला बाद में एमएचबी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि यह घटना मुंबई में हुई थी।