BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उ0प्र0 में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-उ0प्र0, देश में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सुधार करने वाला राज्य

दिनांक 26 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ‘आरोग्य मंथन कार्यक्रम’ में उ0प्र0 को ‘आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार-2022’ से सम्मानित किया गया

नेशनल हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उ0प्र0 को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया

इस रजिस्टर में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के साथ उ0प्र0, देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य हो गया उ0प्र0 लगभग 02 करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश, देश में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सुधार करने वाला राज्य बन गया है। इसके लिए दिनांक 26 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ‘आरोग्य मंथन कार्यक्रम’ में उत्तर प्रदेश को ‘आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार-2022’ से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मन्नान अख्तर ने ग्रहण किया।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नेशनल हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस रजिस्टर में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश, देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य हो गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लगभग 02 करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य है।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया गया है। जबकि कर्नाटक 23 हजार 838, आन्ध्र प्रदेश 13 हजार 335, महाराष्ट्र 12 हजार 902, बिहार 12 हजार 453, मध्य प्रदेश 12 हजार 268, पश्चिम बंगाल 11 हजार 607 विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने वाले राज्य हैं।