BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बिना केमिकल मृत शरीर से 17 महीने कैसे नहीं आई दुर्गन्‍ध?

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-कानपुर में आयकर अधिकारी की मौत के बाद परिवार ने उनके शव को 17 महीने तक घर में ही रखा। इस विश्‍वास के साथ कि वह जिंदा हैं। सब हैरान हैं कि 17 महीने तक विमलेश के मृत शरीर से दुर्गन्‍ध क्‍यों नहीं आई।
किसी केमिकल के इस्‍तेमाल के बिना क्‍या यह सम्‍भव है कि किसी मृत शरीर से 17 महीने तक दुर्गन्‍ध न आए। कानपुर में आयकर अधिकारी विमलेश कुुुुमार की मौत के बाद उनके शव को इतने लम्‍बे वक्‍त तक घर में ही रखने वाले परिवार की मानें तो उन्‍होंने किसी केमिकल का इस्‍तेमाल नहीं किया था बल्कि उन्‍हें तो यह विश्‍वास था कि विमलेश जिंदा हैं। विमलेश के शरीर को रोज गंगाजल से साफ किया जाता था। विमलेश की मां का भी यही कहना है कि बेटे के शरीर से कोई दुर्गन्ध नहीं आती थी, मतलब वह जिंदा था। उसकी धड़कन चल रही थी। कपाट गर्म रहता था। फिर यह कैसे सम्भव था कि उसे मरा मानकर अंतिम संस्कार कर देते। यह हमसे नहीं हो सकता था। वह हमारा बेटा था। हम सिर्फ इतना चाहते थे कि वह जल्द से जल्द अच्छा हो जाए और हमें एक बार अम्मा कह दे। यह कहकर विमलेश की मां रामदुलारी बिलख उठीं। बेटे के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार उसी तखत पर बैठ जाती थीं, जहां पर 17 माह तक उनका बेटा लेटा था। वैसे तो रामदुलारी बोलने की स्थिति में नहीं थीं पर टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि इतने महीनों में सुबह एक बार पानी और फिर गंगा जल से विमलेश का शरीर साफ करती थीं। पानी में कुछ नहीं मिलाती थीं। उसके कपड़े भी वह और पति रामऔतार मिलकर बदल लेते थे।

खाना नहीं खाता था
रामदुलारी की मानें तो बीच-बीच में विमलेश को थोड़ा पानी पिलाती थीं जो शरीर के अंदर जाता था मगर वह कुछ खाता नहीं था। न ही उसके शरीर में कोई हरकत होती थी। रामदुलारी ने सवाल किया कि बेटा अगर जिंदा न होता तो उसके शरीर में पानी कैसे जाता। उसकी धड़कन कैसे चलती। मशीनें कैसे बतातीं कि वह जिंदा है। उन्होंने कहा कि बेटे का एक बाल तक नहीं टूटा था। पिता रामऔतार ने कहा कि हम तो यह सोचकर सेवा कर रहे थे कि धड़कन चल रही है। किसी दिन ऐसा चमत्कार होगा कि बेटा अपने आप ठीक होने लगेगा।

ग्लूकोज भी चढ़वाया था
पिता ने बताया कि 22 अप्रैल 2021 को विमलेश को घर लाने के डेढ़-दो माह बाद एक बार उसे ग्लूकोज भी चढ़वाया था। वह भी उसके शरीर में गया था। वह मृत होता तो शरीर में ग्लूकोज जाता ही नहीं।

हैलट तक जिंदा था बेटा
इसे मां का अटूट प्रेम ही कहेंगे कि रामदुलारी आखिर तक अपने बेटे को जिंदा मान रही थीं। उन्होंने कहा कि बेटे को शुक्रवार को जब हैलट अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी उसकी सांसें चल रही थीं। वहां तो डॉक्टरों ने कोई जांच ही नहीं की। पता नहीं बेटे के साथ क्या हुआ। उसका अंतिम संस्कार इतनी जल्दी करा दिया।