वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-योगी सरकार शिकंजा कस रही है। एलडीए का बुलडोजर अतीक अहमद के गुर्गे के अपार्टमेंट का अवैध हिस्सा गिराने पहुंचा है। एलडीए के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।
माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही जा रही है। योगी सरकार शिकंजा कस रही है। एलडीए का बुलडोजर अतीक अहमद के गुर्गे के अपार्टमेंट का अवैध हिस्सा गिराने पहुंचा है। एलडीए के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। एलडीए वीसी ने अवैध इमारतों पर कार्रवाई के निर्देश थे। इससे पहले पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी गोतस्करी के आरोपी मुजफ्फर की करीब 11.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत बमरौली स्थित लाल बिहारा बेलानगर साई मंदिर कॉलोनी में बने मुजफ्फर के दो मकानों को कुर्क किया। साथ ही प्लाट पर भी कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने नोटिस बोर्ड लगवा दिया। पुलिस ने जांच के बाद अब तक उसकी 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमों में नैनी जेल में बंद मो. मुजफ्फर नवाबगंज के चफरी गांव का रहने वाला है। मुजफ्फर कौड़िहार से सपा का ब्लॉक प्रमुख है। जांच के बाद पुलिस ने उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का नोटिस पहले ही जारी किया था। शुक्रवार को एसपी सिटी संतोष कुमार मीना के नेतृत्व में सीओ सिविल लाइंस, धूमनगंज, पूरामुफ्ती थाने की पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई।