Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

Aligarh Crime News: ताला कारोबारी की पत्नी के सिर पर पिस्टल लगाकर लाखों की लूट, मुकदमा दर्ज

वॉयस ऑफ  टू जेड न्यूज:-

अलीगढ़- तेज आंधी में मौका पाकर चार बदमाश बुधवार की रात ताला कारोबारी के घर में घुस गए। पिस्टल से उनकी पत्नी को धमकाया। इसके बाद अलमारी में रखे एक लाख रुपये और ज्वैलरी लूट ले गए। लूटे गए मामले की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है। लुटेरे आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


यह है पूरा मामला-

नगर कोतवाली क्षेत्र के आतिश बाजान फर्श निवासी हाफिज की घर पर ही ताले की फैक्ट्री हैं। बुधवार की रात नौ बजे वह नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही वह घर से निकले दो-तीन मिनट बाद नकाबपोश चार बदमाश घर में घुस गए। 

घर पर उनकी पत्नी हुमा युसुफ अकेली थीं। बदमाशों ने पिस्टल उनके सिर पर लगा दी। एक बदमाश गेट पर खड़ा रहा। अन्य बदमाशों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। एक बदमाश ने छुरा भी उन पर रख दिया। 
हुमा युसुफ ने बताया कि आते ही बदमाशों ने रुपये और जेवर के बारे में पूछा । न बताने पर गोली मारने की धमकी दी। जब उन्होंने रुपये न होने की बात कही तो बदमाशों ने अलमारी के बारे में पूछा। 

इसके बाद बदमाशाें ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 1.20 लाख रुपये, चार अंगूठी, दो चैन, टाप्स, घड़ी आदि सामान निकाल लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए चले गए। 

बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो मुहल्ले के लोग भी आ गए। इसके बाद पति को मस्जिद से बुलाया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज भी जानकारी करने पहुंचे।

''लूट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। टीम लगा दी हैं। उम्मीद है जल्दी पकड़े जाएंगे।''

                                                                                                                                           -मयंक पाठक, एएसपी

दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, पैरों में लगी गोली-

कोतवाली क्षेत्र के आतिश बाजान, फर्श में बुधवार की रात हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। लूट का सामान भी बरामद हुआ है। एएसपी मयंक पाठक के अनुसार गुरुवार सुबह चार बज़े मथुरा रोड पर हुई मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इनमें टंटनपाडा का शाहरुख़ और ऊपर कोट का नावेद शामिल हैं, दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं।