BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

'अब जीने में भी दिक्कत आ रही', सिविल सर्विसेज में फेल हुई तो फंदे पर लटकी पूर्व DGM की बेटी; सड़ गई लाश

वॉयस ऑफ  टू जेड न्यूज:-

मेरठ-  सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती का शव बेडरूम में पंखे से लटका मिला है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। पूरे कमरे में खून बह रहा था। पास में मिले सुसाइड नोट से पुलिस मान रही है कि 22 अप्रैल को ही युवती ने आत्महत्या की है। उस दिन ही सिविल सर्विस का रिजल्ट आया था।


सिविल सर्विस के एग्जाम में फेल होने पर ही उसने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि युवती पहले भी कई बार एग्जाम दे चुकी है। उसके साथ अन्य एग्जाम में भी असफल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गंगानगर की ग्रेटर गंगा कालोनी में कांता प्रसाद शुक्ला परिवार के संग रहते हैं। मूलरूप से महोबा के रहने वाले है। 2020 में बीएसएनएल से डीजीएम पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। कांता प्रसाद की भतीजी की शादी महोबा में थी। इसलिए पूरा परिवार 12 अप्रैल को महोबा गया था। कांता प्रसाद की 40 वर्षीय बेटी प्रियंका घर पर अकेली थी। शुक्रवार को आसपास के लोगों ने घर के अंदर से बदबू आते देखकर कांता प्रसाद को फोन पर सूचना दी। वह परिवार के संग रात को साढ़े आठ बजे घर पर पहुंचे।

फंखे से लटका था शव, पूरे घर में बदबू-

बेटी प्रियंका का शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था। शव पूरी तरह से गला था। पूरे घर में बदबू फैली थी। घर के अंदर भी कोई रूक नहीं पा रहा था। गंगानगर पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मास्क लगाकर शव को पंखे से उतारा। शव के पास से सुसाइड नोट रखा गया था। सुसाइड नोट पर 22 अप्रैल की डेट पड़ी हुई थी।

माना जा रहा है कि असफल होने पर की आत्महत्या-

एसपी देहात राकेश मिश्रा के मुताबिक, फोरेसिंक जांच से सामने आया कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया है। उस दिन ही सिविल सर्विस का रिजल्ट आया था। शायद खुद को उसने असफल मानकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रियंका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियंका अविवाहित थी, उसकी उम्र भी 40 वर्ष हो चुकी थी। सिविल सर्विस के साथ भी अन्य कई प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर चुकी थी। कांता प्रसाद के दो बेटे भी है, जो निजी कंपनियों में बड़े पद पर तैनात है।


सुसाइड नोट में प्रियंका ने लिखा मौत का कारण-

मेरे दिमाग में हर समय शोर मचता रहता हैं, जो मुझे पढ़ाई नहीं करने देता है। हाल में पढ़ाई करने के साथ-साथ जीने में भी दिक्कत आ रही है। हर समय दिमाग का यह शोर सुनकर थक चुकी हूं। मेरी अब जीने की इच्छा नहीं रही है। इसलिए मैं खुद ही आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरा शव मिलने के बाद पुलिस मेरे परिवार को प्रताड़ित न करें।