वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-बैरिया।केन्द्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को डॉ लोहिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरिया में भाजपा जनों ने मिस्ड काल अभियान सहित व्यापक स्तर पर बुकलेट वितरित किया।मुरली छपरा ब्लाक के प्रमुख कन्हैया सिंह के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षों द्वारा एक साथ व्यापक स्तर पर मोदी सरकार के समर्थन में मिस्ड काल अभियान चलाया गया। साथ ही सरकार की योजनाओं से संबधित बुकलेट लोगों में वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि केंद्र में चल रही मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से आम जनता को अवगत करा रहे है।मोदी सरकार में आमजन के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है कहा कि मोदी सरकार ने आम जनता के लिए जो कार्य किया है। वह अतुलनीय है और समाज के सभी वर्ग लोगों को सरकार द्वारा लागू सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे ने आए आगंतुकों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौके पर श्यामसुंदर उपाध्याय विजय बहादुर सिंह विनय मिश्र मार्कण्डेय सिंह नरेन्द्र नाथ कुँवर धीरज सिंह संत कुमार सिंह अभिनाश सिंह राम मूरत तिवारी जयप्रकाश तिवारी अशोक सिंह अमरनाथ यादव विजय प्रसाद तेज प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।