BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

योगी जी देखिये भ्रष्टाचार की सारी हदे हुई पार : देखिये एसीओ मनोज पांडेय और लेखपाल अजय यादव की करतूत, रोती बिलखती महिलाओ का क्या है कसूर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-बेल्थरा रोड बलिया।। औराई खुर्द तहसील बेल्थरारोड के मूल निवासी लेकिन अब मऊ जनपद निवासी एसीओ मनोज पांडेय ने चकबंदी में भ्रष्टाचार की हदे पार कर दी है। इनका बखूबी साथ लेखपाल अजय यादव द्वारा निभाया जा रहा है। एसीओ मनोज पांडेय और लेखपाल अजय यादव ने चकबंदी के नाम पर इतनी लुटखसोट मचा दी है कि आज रोती बिलखती महिलाओं ने पत्थर नसब के दौरान प्रदर्शन किया। बता दे कि पहली बार की पोस्टिंग में भी मनोज पांडेय ने खूब गुल खिलाये थे और दुबारा ज़ब चकबंदी शुरू हुई तो इन्होंने ऊपरी जुगाड़ से दुबारा अपने गृह तहसील में ही पोस्टिंग करा ली। एक तरफ कहा जा रहा है कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर जीरो टोरलेंस की नीति अपनायी जा रही है लेकिन लगता है भ्रष्टाचार की हदों को पार कर चुके मनोज पांडेय और अजय यादव पर लागू नही होती है। इन दोनों की ऊपरी पहुंच इतनी है कि योगी जी की नीति से भी साफ बच जा रहे है। अब देखना है कि क्या उच्चाधिकारी इनके द्वारा बनाये गये चकबंदी आदेश को निरस्त कर फिर से चकबंदी कराएंगे, यह यक्ष प्रश्न है।

 बिल्थरारोड तहसील का चकबन्दी विभाग पूरी तरह भ्रष्टाचार  की भेंट चढ़ चुका है।  पिपरौली बड़ागांव में काश्तकारों का खेत इधर उधर करके  सम्बंधित एसीओ और लेखपाल द्वारा जमकर धन उगाही करने पर पीड़ित काश्तकारों महिला व पुरुषों ने सोमवार को सम्बंधित लेखपाल  अजय यादव और एसीओ मनोज पांडेय के खिलाफ नारेबाजी किया। बता दे कि तहसील के पिपरौली बड़ागांव गांव के  ग्रामीणों ने चकबंदी लेखपाल  अजय यादव और एसीओ मनोज पांडेय द्वारा  बड़े काश्तकारों का खेत नजदीक करने व गरीब व छोटे काश्तकारों का खेत  दूर ताल में इधर उधर करने  पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने गांव पर चक का पत्थर नसब करने पहुचे लेखपाल व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ जमकर हंगामा किया और पीड़ित महिलाए रोती दिखी। उनका कहना है कि लेखपाल अजय यादव और एसीओ मनोज पांडेय दूसरे धनी काश्तकारों से रुपये लेकर  हम लोग का खेत पर उनका चक काट दिए है और खेत को चकाउट बना दिया गया है। हम लोग का खेत का नम्बर ताल में कर दिए है जिसे हम लोग 50 वर्ष से बोते आये है। ग्रामीणों का कहना है कि चकबन्दी में बिना सहमति के खेत इधर उधर नही किया जा सकता है। लेकिन ये लेखपाल और अधिकारी नियम की जमकर धज्जियाँ उड़ाए है।  चकाबंदी सीओ से बार बार शिकायत करने के बाद भी  नजरंदाज कर दिया जा रहा है। बार बार मिल रही काश्तकारों की शिकायत के बाद भी सम्बंधित आला अधिकारी भी मौन साधे हुए है। जिससे प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।  जिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों द्वारा ऐसे  चकबन्दी अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई करवाई नही होने से  अपनी फरियाद को लेकर दर दर भटकना पड़ रहा है।

लेखपाल अजय यादव द्वार खेत इधर उधर करने पर रोती पीड़ित महिलाएं