BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बदायूं में दुष्कर्म के बाद दो महिलाओं की हत्या, तालाब में फेंके शव; सात आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद उनके शव तालाब में फेंके गए।

बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरिंदगी के बाद दोनों महिलाओं की हत्या की गई थी। कोल्ड स्टोर के तीन कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। अगले दिन दोनों के शवों को पन्नी में बांधकर कार से ले जाकर उसहैत इलाके में तालाब में फेंके दिए थे। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म 

दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उनमें एक महिला के लेवर ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा से अवैध संबंध थे। वह एक महिला को कोल्ड स्टोर को ठंडा करने वाली मशीन के कमरे में बुलाकर ले गया था। उसी वक्त वहां दूसरी महिला भी पहुंच गई थी। जहां ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा, ऑपरेटर अजय शर्मा और मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में डाल दिए थे। अगले दिन सुबह चार जुलाई को कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता, ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप महिलाओं के शव कार की डिक्की में रखकर ले गए और उसहैत इलाके में फेंक आए। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पन्नी में बंधे मिले थे दोनों के शव 

सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र की दो महिलाओं की हत्या करके उनके शव पन्नी में बांधकर उसहैत इलाके में फेंक दिए गए थे। चार जुलाई को उनके शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। इसके अगले दिन उनकी पहचान हुई थी। तब से छानबीन में जुटी पुलिस ने कई सुबूत जुटाए। 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया।