वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
बलिया: बैरिया।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
स्व० चन्द्रशेखर की 16 वीं पुण्यतिथि शनिवार मधुबनी स्थित पेट्रोल पंप पर मनाई गई।उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह सेंगर ने स्व० चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व व कृत्रित्व व विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हें भारतीय राजनीति का फक्कड़ कबीर बताते हुए कहा कि वह सदैव बिना राजनीतिक लाभ हानि की चिंता किए बिना अपने विचारों को बेबाकी से रखते थे। जब सारा मुल्क इंदिरा द्वारा स्वर्ण मंदिर में किए गए आपरेशन ब्लू स्टार को आपरेशन के पक्ष में था, तो उस वक्त एक मात्र नेता चन्द्रशेखर थे, जिन्होंने इस कार्य का विरोध किया था। कहा कि वह प्रखर वक्ता, राजनेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक थे। उन्होंने अपने आठ माह के प्रधानमंत्रीत्व काल में नेतृत्व क्षमता की ऐसी छाप छोड़ी कि जिसे आज भी याद किया जाता है। राष्ट्रीय मसलों व जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध व सहयोग भी किया करते थे।उन्होंने आगे कहा कि चन्द्रशेखर समता मूलक समाज में विश्वास रखते थे। उनके विचार, उनकी सोच और दृष्टि में एक समृद्ध भारत की तस्वीर रही है। हरिकंचन सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर जी हमेशा से गांधीवादी तरीके से समस्या को सुलझाने में विश्वास रखते थे। उनके विचार आज भी काफी प्रसांगिक है। इस मौके पर प्रेम शंकर सिह, अरुण सिह, निर्भय सिह गहलोत, विजय बहादुर सिंह,रवि सिह, हरि कंचन सिह ,प्रभात सिह, जितेन्द्र कुमार मिश्र, राजनरायन सिह, विनोद सिह,अश्विनी ओझा, अजय मोहन सिंह, मदन सिह, दिग्विजय सिंह,सुधांशु तिवारी, ददन गिरी आदि मौजूद रहे