वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- इस घटना में दो की मौके पर ही मौत और 22 घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जंगीपुर सब डिवीजिनल अस्पताल में जारी हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में एक लॉरी और बस की टक्कर में दो की मौत और 22 घायल हो गए। यह घटना तब घटी जब बसुदेवपुर स्टॉप पर बस यात्रियों को उठा रही थी, तभी फरक्का-बाउंड लॉरी ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- इस घटना में दो की मौके पर ही मौत और 22 घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जंगीपुर सब डिवीजिनल अस्पताल में जारी हैं
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। दोनों शवों को उसी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है।
मुर्शिदाबाद में कच्चा बम फटने से पांच बच्चे घायल
मुर्शिदाबाद जिले में कच्चा बम फटने से सात से 11 साल के पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना जंगीपुर के मठपारा स्थित आम के बाग में सुबह के 11 बजे हुई, जहां बच्चे कच्चा बम को गेंद समझ कर फुटबॉल खेल रहे थे।
घायल हुए बच्चों की पहचान आठ वर्षीय आर्यन शेख, दस वर्षीय दाऊद शेख, सात वर्षीय अशदुल शेख, ग्यारह वर्षीय सुवन शेख, और नौ वर्षीय इमरान शेख के तौर पर की गई है। सभी बच्चों का इलाज जंगीपुर सब डिवीजनल अस्पताल में किया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।