Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

तीन लोग घर में घुसे, हाथ-पैर बांध किया दुष्कर्म, फिर की एक और घिनौनी हरकत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि शनिवार देर रात तीन लोग घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

रामपुर के सैफनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों को बंधक बनाकर पत्नी और बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि पूर्व में व्यक्ति ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी का मेडिकल कराया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार देर रात तीन लोग घर में घुस गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके दो बच्चों को भी दूसरे कमरे में बंद कर दिया। मामले की सूचना पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला और एएसपी संसार सिंह, सीओ केएन आनंद मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पहले बताया था लूट का मामला

पीड़ित ने पहले नकदी और मोबाइल चोरी होने की घटना पुलिस को बताई थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी व बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। हालांकि घटना स्थल पर रामपुर एसपी अशोक कुमार समेत आला अधिकारी पहुंचे और परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमे में ही सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा को तरमीम कर जांच में जुटी थी।

एक आरोपी से कुछ दिन पूर्व हुआ था विवाद

पुलिस का कहना है कि चार दिन पूर्व आरोपी बनाए गए युवक का पीड़ित की पत्नी से दुकान पर सामान मांगने को विवाद हुआ था। मामला थाने पहुंचा था। जहां पर दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया था।

पीड़ित ने पहले चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था, बाद में दुष्कर्म की बात बताई है। दोनों का मेडिकल कराया गया है। मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। जिस पर आरोप लगाया है उससे पीड़ित का 17 मई को विवाद हुआ था। दोनों में समझौता हो गया था। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। -अशोक कुमार शुक्ला, एसपी रामपुर

सैफनी सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

सैफनी क्षेत्र में बंधक बनाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को अड़े हाथों लिया है। ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा है कि उप्र के रामपुर में एक स्थानीय कारोबारी के घर डकैती और उसकी पत्नी व नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना से पूरे प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गई है। ऐसे अपराध उप्र में क़ानून-व्यवस्था के भाजपाई दावों का खोखलापन उजागर करते हैं। हालांकि इस पूरे प्रकरण की जांच पुलिस टीम कर रही है।