BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

फिरोजाबाद में सीएम योगी के होर्डिंग्स पर अब कालिख फेंकी

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी के फिरोजाबाद में सीएम योगी के होर्डिंग्स पर अब कालिख फेंकी गई है। यहां होर्डिंग्स से छेड़छाड़ का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। वहीं शहर की फिजा भी बिगाड़ने का प्रयाग हो रहा है।
फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होर्डिंग्स से छेड़छाड़ का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। 12 अगस्त की रात को जिस तरह होर्डिंग्स से चेहरे काटे गए थे, वही अब 17 अगस्त की रात को चेहरों पर कालिख फेंकी गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस के बुधवार को किए खुलासे पर भी सवाल उठाए हैं। शहर की फिजा को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
फिरोजाबाद में 12 अगस्त की रात को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर निगम क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर शुभकामनाओं के होर्डिंग्स लगाए गए थे। इन होर्डिंग्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरों को 12 अगस्त की रात को काट दिया गया था। इस घटना के बाद 13 अगस्त की सुबह शहर में लोगों ने जब हंगामा शुरू किया तो आनन-फानन में प्रशासन ने इन होर्डिंग्स को उतरवा दिया था। साथ ही थाना उत्तर और थाना दक्षिण में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज से मामले को खंगाल रही थी। बुधवार को पुलिस ने गुपचुप तरीके से एक आरोपी को साजिश में शामिल होने की बात कहते हुए जेल भेज दिया। आरोपी युवक को विक्षिप्त भी बताया है। गुरुवार की सुबह सुहाग नगर चौराहे के निकट होर्डिंग्स से मुख्यमंत्री के चेहरे पर कालिख पोती हुई मिली। होर्डिंग्स पर कालिख को फेंका गया है। घटना की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी और सीओ सिटी को मामले से अवगत कराया है। गुरुवार की सुबह सुहाग नगर चौराहे के निकट होर्डिंग्स से मुख्यमंत्री के चेहरे पर कालिख पोती हुई मिली। होर्डिंग्स पर कालिख को फेंका गया है। घटना की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी और सीओ सिटी को मामले से अवगत कराया है।

महानगर अध्यक्ष बोले पुनः हो जांच
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने अब तक हुई घटनाओं को लेकर पुलिस से दोबारा जांच की बात कही है। उन्होंने पुलिस के बुधवार को किए गए खुलासे पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि एक विक्षिप्त युवक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर होर्डिंग्स के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता। सीसीटीवी में भले ही वह पोल पर चढ़ते और उतरते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन कई बड़े स्थानों पर पोलो से मुख्यमंत्री के चेहरे काटने के मामले में अन्य आरोपी भी इस घटना में शामिल है। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उनका मकसद भी अलग हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और सीओ सिटी से उन्होंने पूर्व के मामलों में भी दोबारा जांच करते हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि शहर के लोगों के गले में पुलिस का खुलासा नहीं उतर रहा है। एक व्यक्ति इस तरह की घटना में शामिल नहीं रह सकता।