Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

पूर्व CM अखिलेश यादव की ताई का निधन, विश्राम घाट के निकली यात्रा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी का सैफई में निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था।

इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समद्रा देवी (84 ) का शनिवार सुबह तीन बजे निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

बता दें कि समद्रा देवी, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई और सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता थीं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सैफई स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे थे।

अंतिम संस्कार का समय दोपहर के समय रखा गया। सपा अध्यक्ष भी सपरिवार सैफई पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि सैफई स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।

सैफई परिवार में पसरा शोक

जानकारी के मुताबिक, समद्रा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज सैफई से ही चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तभी से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। कल रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद पूरे सैफई परिवार में शोक पसर गया है।

घर से रवाना हुई अंतिम यात्रा

समद्रा देवी जी की अंतिम यात्रा सैफई स्थित पैतृक घर से विश्राम घाट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया।