वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन सुबह या रात के समय तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार रात में यदि तापमान बढ़ता है तो सुबह के समय ओले पड़ सकते हैं।
भूमघ्य सागर से उठी गरम चक्रवाती हवाओं से कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। शनिवार को 12 घंटे के अंतराल में शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 33.2 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार को सुबह से धूप रही, लेकिन हवा में नमी होने वजह से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी भी अगले 48 घंटे बारिश की संभावना है।
रविवार सुबह आसमान साफ रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन सुबह या रात के समय तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार रात में यदि तापमान बढ़ता है तो सुबह के समय ओले पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार अरब सागर और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आ रही हैं। मध्य क्षेत्र में हवा का रुख अभी बना हुआ है। इसकी वजह से जहां भी तापमान अधिक होगा, वहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच बारिश और धूप के बीच हवा में अधिकतम नमी 90 व न्यूनतम 58 प्रतिशत रही।