Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

पुलिस की बर्बरता की कहानी खेलेगी सीबीसीआईडी, जांच के दौरान बदली गई थी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-  आरोप लगाया कि राजू को थर्ड डिग्री दी गई। 22 नवंबर 2018 को उसकी मौत हो गई। आरोप था कि उसे करंट भी लगाया गया।

आगरा में चार साल पहले सिकंदरा थाना पुलिस की हिरासत में नरेंद्र एन्क्लेव निवासी राजू गुप्ता की मौत हो गई थी। दरोगा सहित तीन आरोपी जेल भेजे गए। पुलिस ने केस में चार्जशीट लगाई। हत्या की जगह, गैर इरादतन हत्या की धारा में आरोपी बनाया। मृतक के परिजन ने पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए। मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा। आयोग ने जांच के आदेश दिए। सीबीसीआईडी को जांच दी गई है। विवेचक सुबूत जुटा रहे हैं। धारा बदलकर चार्जशीट क्यों लगाई गई, जबकि राजू की मौत पुलिस हिरासत में हुई थी।

मूल रूप से मथुरा की रहने वाली रेनू लता गैलाना स्थित नरेंद्र एन्क्लेव में किराये के मकान में रहती थीं। उनके पति ओमप्रकाश भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर थे। उनकी मौत हो गई थी। रेनू 30 वर्षीय बेटे राजू के साथ रह रही थीं। बहन अन्नू और श्वेता की शादी हो गई थी। राजू ही मां का एकमात्र सहारा था। राजू ने शादी नहीं की थी। वह काम भी नहीं करता था। कई बार काम छोड़ दिया था।

पड़ोसी ने लगाया था चोरी का आरोप

19 नवंबर 2018 को घटना हुई थी। पड़ोस में रहने वाले कारोबारी अंशुल के घर में राजू बैठा हुआ था। अंशुल का परिवार हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहा था। उनका घर से सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया था। परिवार का शक राजू पर गया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने पहले राजू को पकड़ा। इसके बाद उनकी मां से भी थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोप लगाया कि राजू को थर्ड डिग्री दी गई। 22 नवंबर 2018 को उसकी मौत हो गई। आरोप था कि उसे करंट भी लगाया गया।

राजू की मां रेनू लता ने मुकदमा दर्ज कराया। पड़ोस के कारोबारी अंशुल कुमार और बेटे विवेक कुमार सिंह को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक राजू के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि विवेचक ने शुरू से ही केस में पुलिसकर्मियों का बचाव किया। पहले हत्या की धारा को हटा दिया गया। केस को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसका लाभ आरोपियों को मिला। उनकी जमानत आसानी से हो गई। वो जांच से संतुष्टï नहीं हैं। मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में की थी। इस पर जांच सीबीसीआईडी को दी गई।

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में पत्नी की खातिर पति ने काट दी ठेकेदार की नाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

यह जांच के बिंदु

1. राजू गुप्ता को पुलिस खुद पकड़कर लाई या फिर उसे पड़ोसी ने पकड़कर पुलिस को सौंपा?

2. पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा, राजू को कहां पर हिरासत में रखा गया?

3. हालत बिगडऩे पर किस हास्पिटल में ले जाया गया? उसकी मौत कहां हुई?

4. डाक्टर ने जब राजू को देखा था तो चोट कहां पर नजर आई थी? पोस्टमार्टम में कहां पर थीं?

5. राजू को कालोनी से लेकर आए तो किसी ने देखा था या नहीं?

6. हिरासत में रखने के समय कितने पुलिस कर्मी थे? थाना प्रभारी कहां थे?

7. थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उसमें रिकॉडिंग आई या नहीं? अगर, आई नहीं तो ऐसा क्यों हुआ?


8. दरोगा सहित तीन को किस आधार पर आरोपी बनाया गया?

मां और बहन की हो गई मौत

बेटे की मौत के बाद टूट गई मां 

राजू की मौत के गम में मां रेनू लता पूरी तरह से टूट गईं थीं। उनकी भी मौत हो गई। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें हृदय घात से मौत होना आया। राजू की एक बहन श्वेता वृंदावन में रहती थीं। उनकी भी मौत हो गई। एक बहन अन्नू दिल्ली में रहती है। उसका परिवार के लोगों से संपर्क नहीं है। सीबीसीआईडी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस हिरासत में राजू गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगाई थी। अब सीबीसीआईडी को जांच मिली है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी। पीडि़त और आरोपी पक्ष के बयान लिए गए हैं।

पुलिस हिरासत में राजू गुप्ता की मौत के मामले में अमर उजाला जनता की आवाज बना था। प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। दरोगा की गिरफ्तारी में बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया था।