Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

वाराणसी के इस अनोखे बैंक जमा होती है राम नाम की 'करेंसी', 96 साल से चली आ रही परंपरा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-  दुनिया का सबसे बड़ा राम नाम का बैंक काशी में है। इस बैंक से कर्ज के रूप में पैसे नहीं, बल्कि राम नाम का लोन मिलता है। इस बैंक की कार्य प्रणाली और बैंकों की ही तरह है। अंतर है तो बस यह कि यहां पैसे की जगह जमा होता है राम का नाम। रामनवमी पर श्रद्धालु यहां राम नाम की पूंजी की परिक्रमा करते हैं

कलियुग केवल नाम अधारा...। भव सागर से बेड़ा पार लगाने का यह सूत्र राम चरित मानस में संत तुलसी दास ने दिया है। दुनिया भर में हजारों लोग प्रभु नाम के सहारे जीवन की नैया पार लगाने में जुटे हुए हैं। गुरुवार सुबह इसका खुलासा राम जन्म के मौके पर वाराणसी के त्रिपुरा भैरवी स्थित राम रमापति बैंक में हुआ। एक तरफ प्रभु श्रीराम के बालरूप की झांकी सजाई गई तो दूसरी ओर अरबों की राम नाम की पूंजी की परिक्रमा शुरू हुई। रामजन्म की बधाई बजी और लोगों ने खजाने की परिक्रमा कर ग्रहों, कष्टों से छुटकारे के लिए प्रार्थना की।  

बाबा विश्वनाथ की नगरी में यह अनूठा बैंक है, जो पैसे से नहीं बल्कि राम नाम से चलता है। इस बैंक से कर्ज के रूप में पैसे नहीं, बल्कि राम नाम का लोन मिलता है। इस बैंक की कार्य प्रणाली और बैंकों की ही तरह है। अंतर है तो बस यह कि यहां पैसे की जगह जमा होता है राम का नाम। धर्म और अध्यात्म में आस्था रखने वाले इस बैंक के ग्राहक पुण्य कमाते हैं। इस अनोखे बैंक का नाम है राम रमापति बैंक।

राम नाम की कमाई करीब 20 अरब

इसने इस रामनवमी को अपने 96 साल पूरे कर लिए। काशी विश्वनाथ गली के त्रिपुरा भैरवी स्थित राम रमापति बैंक का 96 वां वार्षिकोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। राम रमापति नामक इस बैंक में प्रभु के नाम की गाढ़ी कमाई करीब 20 अरब पहुंच गई है।  बड़ी बात यह है कि सऊदी अरब और दुबई से भी लोगों ने इस बैंक में राम नाम जमा करने के लिए खाते खोले हैं। 

दशाश्वमेध से लगे त्रिपुरा भैरवी मोहल्ले में राम रमापति बैंक की ड्योढ़ी पर सुबह छह बजे से ही शहनाई की मंगल ध्वनि गूंजने लगी। सुबह सात बजे मंगला आरती के साथ ही रामनाम की जमा पूंजी भक्तों के दर्शन के लिए खोल दी गई। पोथियों में बांध कर सजाए गए और बैंक के विभिन्न कमरों में रैक में रखे गए करीब 20 अरब रामनाम की परिक्रमा शुरू हो गई। राम नाम और सवा करोड़ शिव नाम की अपूर्व झांकी का दर्शन कर लोग निहाल हो उठे। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। रामनाम की परिक्रमा कर पुण्य बटोरने के लिए शहर के अलावा कई प्रदेशों के दर्शनार्थी भी पहुंचे। 

ऐसा है राम रमापति बैंक का नियम

ऐसा मानना है कि राम रमापति बैंक से कर्ज लेकर पूरा भरने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। भक्त यहां से सवा लाख राम नाम का कर्ज राम नवमी के अवसर पर लेते हैं फिर अगले रामनवमी पर सवा लाख राम नाम लिख कर यहां जमा कर देते हैं। इसके  लिए राम बैंक का मोहर लगा कागज, लकड़ी की कलम और लाल स्याही बैंक की तरफ से मुफ्त में दिया जाता है।  इस बैंक में स्त्री हो या पुरुष, सभी लाभ उठाते हैं। इस बैंक में कोई भी आकर अपने दुख दूर करने के लिए 'राम नाम' का कर्ज ले सकता है।

'लोन' लेने के लिए बने हैं खास नियम

यहां खाता खुलवाना आसान नहीं है, क्योंकि इसके लिए अचार विचार और इनके अपने नियम  है। जिसे पूरा करने का वचन देने वाले को ही यहां से राम नाम लिखने का कागज़ मिलता है और उसी पर इन्हें लिखना होता है।  यहां से कर्ज उन्हीं भक्तों को दिया जाता है जो बहुत दुखी, दीन, अभिमान रहित होकर श्री रामलला जी के शरण में आते हैं।  राम रमापति बैंक से राम नाम का कर्ज़ लेने वालों के लिए कुछ नियम हैं, जिसमें शराब, मांस, मछली,प्याज, लहसुन इत्यादि चीजों को नहीं खाना है।