BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अखिलेश ने साधे सियासी समीकरण,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल 63 चेहरों में 10 यादव, आठ मुस्लिम, पांच कुर्मी, चार ब्राह्मण, सात दलित चेहरे और 16 अति पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। जबकि पिछली बार की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी में सात यादव, आठ मुस्लिम, तीन ब्राह्मण, तीन कुर्मी, पांच दलित और 11 अन्य पिछड़े वर्ग के लोग थे। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जरिए सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है। जाति, उम्र, समाज का पूरा ध्यान रखा गया है। पुराने चेहरों को तवज्जो देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने वालों को पदोन्नति दी है। विभिन्न दलों से आए उन्हीं नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है, जो वोटबैंक जोड़ने के लिहाज से अहम हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल 63 चेहरों में 10 यादव, आठ मुस्लिम, पांच कुर्मी, चार ब्राह्मण, सात दलित चेहरे और 16 अति पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। जबकि पिछली बार की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी में सात यादव, आठ मुस्लिम, तीन ब्राह्मण, तीन कुर्मी, पांच दलित और 11 अन्य पिछड़े वर्ग के लोग थे। 

कार्यकारिणी में पवन पांडेय, हाजी इरफान अंसारी जैसे चेहरों को शामिल करके युवाओं को जोड़े रखने की कवायद की गई है। कार्यकारिणी की घोषणा विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों के मतदान के ठीक एक दिन पहले की गई है। ऐसे में सपा ने चुनाव से ठीक पहले कार्यकारिणी में हर वर्ग की भागीदारी का सबूत देकर इस चुनाव में भी बढ़त लेने की कोशिश की है।

परिवार को तवज्जो, महिलाओं को भी भागीदारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में परिवार के सदस्यों को तवज्जो दी गई है। अभी तक अखिलेश यादव के बाद प्रो. रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव शामिल थे। लेकिन अब शिवपाल सिंह यादव, तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव को भी शामिल किया गया है। इस तरह 10 यादवों में छह तो परिवार के ही सदस्य हैं। 

सैफई परिवार के तीनों युवा चेहरों को कार्यकारिणी सदस्य बनाकर सामंजस्य बनाए रखने का भी प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में पहले की तरह ही पांच महिलाओं को भी शामिल किया गया है। जूही सिंह के स्थान पर महिला सभा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को जगह दी गई है, अनु टंडन को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

लेकिन शिवपाल के साथियों को जगह नहीं

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, लेकिन उनके साथियों को तवज्जो नहीं मिली है। सपा से अलग होते समय शिवपाल के साथ जाने वालों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से दूर रखा गया है। अब सभी की निगाहें प्रदेश कार्यकारिणी पर टिकी हैं, क्योंकि शिवपाल बार-बार यही दुहाई देते रहे हैं कि उनके साथ जुड़े लोगों को भी सपा में समायोजित किया जाएगा।

कितनी कारगर होगी दलित राजनीति

सपा अभी तक जातीय तौर पर अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्ग की राजनीति करती रही है। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 से लगातार अंबेडकरवादियों और लोहियावादियों को एक मंच पर लाने की दुहाई देते रहे हैं। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी में वर्षोर्ं से कार्य कर रहे दलित नेताओं को तवज्जो देने के बजाय बसपा पृष्ठभूमि से निकले नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि यह कदम पार्टी के लिए कितना फायदेमंद होगा।