BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है। अब भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा को दिया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और गुजरात में भाजपा की सातवीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कौतूहल और आश्चर्य की नजर से भारत की तरफ देख रही है। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जो कि दिखाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुजरात में सातवीं बार रिकॉर्ड जीत से साबित हो गया है कि जनता विकास को प्रमुखता देती है। जनता ने परिवावाद को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग मई 2022 में आयोजित कार्यसमिति में नए संकल्प के साथ आगे बढ़े थे। पहली बार कोई सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार दो तिहाई बहुमत से यूपी में  फिर सत्ता में आई है। विजेता के रूप में काम कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरह जानती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में तमाम राजनीतिक विश्लेषकों की राय को दरकिनार कर चुनाव जीता है। विजेता के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए यह भाजपा सरकार जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में गांव-गांव हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का असली मतलब बताया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो भी मानक गढ़े गए वह पूरे किए गए हैं। ये हमारा सौभाग्य है कि पीएम संसद में यूपी का प्रतिनिधित्व करते है। यूपी में असीम संभावनाएं है। 

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा नेताओं को यूपी के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनाव में भाजपा का परचम फहराना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि खतौली और मैनपुरी का परिणाम हमें और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है। भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील भाई ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यसमिति में मंच पर मौजूद हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच पहुंचने का एजेंडा सौंपा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद राजनीतिक प्रस्ताव का सत्र होगा। तीसरे सत्र में संगठन की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच पहुंचने का एजेंडा सौंपा है।

पार्टी 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं से संपर्क कर उन्हें देश के राजनीतिक इतिहास से अवगत कराएगी। उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी शुरू होगा। बताया कि प्रधानमंत्री ने अमृत काल को कर्तव्य काल में परिवर्तित करने के लिए कहा है। इसके तहत भी कार्यक्रम होंगे। कहा कि पार्टी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में हुए निर्णयों को वार्ड और गांवों तक पहुंचाने के लिए 5 फरवरी तक सभी 98 संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यसमिति और 12 फरवरी तक 1918 मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें होंगी।