Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

देवरिया में गोर्रा नदी पर बने पुल का एप्रोच धंसा

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी के देवरिया में गोर्रा नदी पर बने पिड़रा पुल का एप्रोच धंस गया है। इसकी वजह से इस मार्ग से अब गोरखपुर नहीं जाया जा सकता है। इस मार्ग से कौड़ीराम होते हुए आजमगढ़ जाने वाली बस सेवा भी बंद कर दी गई है।
यूपी के देवरिया में गोर्रा नदी पर बने पिड़रा पुल का एप्रोच अचानक धंस गया। इससे गोरखपुर से रुद्पुर का आवागमन ठप हो गया। रुदपुर-करहकोल मार्ग पर गाड़ियों को आने-जाने से रोक दिया गया है। रुद्रपुर के आदर्श नगर चौराहे से ही चार पहिया वाहनों को इस मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है। जबकि पिड़रा से दो पहिया वाहनों का भी आवागमन बंद कर दिया गया है।
गोर्रा नदी की धारा यहां करीब 20 मीटर की लम्बाई में तेजी से कटान कर रही है। आधे घंटे के अंदर करीब आधा दर्जन पेड़ कटान के चलते धारा में समाहित हो गए। कटान की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम और बाढ़ खण्ड के अभियंता ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। नदी की कटान से लोगों में दहशत है। यहां कोई अनहोनी न हो जाए इसे देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई थी।कछार और दोआबा के बीच पिड़रा घाट के पास गोर्रा नदी पर पक्का पुल बना हुआ है। यह पुल कछार और दोआबा के पचासों गांव के लोगों का प्रमुख मार्ग है। इस पुल के होने के कारण देवरिया और गोरखपुर जनपद के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है। इसी पुल से होकर कछार और दोआबा के लोगों के साथ ही करहकोल घाट होकर कौड़ीराम, गजपुर, पाण्डेयपार, गगहा, बांसगांव आदि जगहों पर जाने वाले लोगों का दिन भर आना जाना लगता रहता है। जबकि पिड़रा पुल से होकर एक प्राइवेट बस प्रतिदिन रुद्रपुर से कौड़ीराम होते हुए आजमगढ़ तक चलती है। 25 सितम्बर की सुबह करीब पांच बजे गांव के लोग सड़क और पुल पर टहल रहे थे। इसी बीच अचानक पुल के बाएं एक पिपल और दो बहलोल के मोटे-मोटे पेड़ गिर कर नदी की धारा में बहने लगे। पेड़ों के गिरते ही गोर्रा की धारा एप्रोच के पास बैक रोलिंग करने लगी। जिससे करीब चार मीटर पिच सड़क धंस गया था। लोक निर्माण विभाग ने करीब पांच सौ ट्राली मिट्टी डलवाकर एप्रोच का मरम्मत कराने के बाद शुक्रवार को रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर वाहनों का संचलन शुरू कराया, लेकिन सायं करीब पांच बजे नदी तेज बैक रोलिंग करते हुए एप्रोच के और आगे तेजी से कटान शुरू कर दिया। देखते ही देखते आधा दर्जन पेड़ नदी की धारा में समा गए। जबकि नदी की धारा करीब बीस मीटर की लम्बाई में तेजी से कटान करने लगी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ध्रुव शुक्ला, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ई.आरके सिंह, बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियंता ई.नरेन्द्र जाड़िया और रुद्रपुर के इंस्पेक्टर राजू सिंह ने स्थिति को देखते हुए शुक्रवार की रात को रुद्रपुर के आदर्श चौराहे से चार पहिया वाहनों का इधर से आवागमन बंद कर दिया। हालांकि दो पहिया वाहनों का आवागमन चालू रहा। सुबह से दो पहिया वाहनों को पिड़रा पुल तक ही जाने दिया जा रहा था। इसके चलते इस मार्ग से अब गोरखपुर नहीं जाया जा सकता है। इस मार्ग से कौड़ीराम होते हुए आजमगढ़ जाने वाली बस सेवा भी बंद कर दी गयी है।