BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

BJP के बर्थडे पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, लोकतंत्र की सीरियल किलर, वोट लूट में एक्सपर्ट बताया



वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की सीरियल किलर बन गई है। भाजपा लोकतंत्र में वोट लूटने की एक्सपर्ट बन गई है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला किया है। सपा अध्यक्ष ने पंचायत और विधान परिषद चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए
भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताया। उन्होंने महंगाई को लेकर भी निशाना साधा तो बीजेपी की नई टोपी पर चुटकी भी ली है।
अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा, ''बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर है। लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है
भाजपा उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन गई है। कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए थे। एटा में पुलिस कप्तान और डीएम ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया।
फर्रुखाबाद के साथियों के साथ भी यही हुआ।'' उन्होंने कहा कि बीजेपी से फेयर चुनाव की उम्मीद करना अपने आपको धोखा देना होगा।
उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से बैंकों का लगातार ब्याज कम हो रहा है। कानपुर में लॉकर से गहनों की लूट हो रही है।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने जो कहा था वही हो रहा है। उन्होंने कहा, ''मैंने कहा था कि पेॉट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाएंगे, चुनाव बाद वही हुआ।
महंगाई की मार के साथ साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं।'' अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं।
सच्ची खबर चलाएंगे तो ये आपको भी जेल में डाल देंगे। बलिया में यूपी बोर्ड पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया ।
बच्चे रो रहे हैं, मां रो रही है। उनको नही पता था कि बेटा घर नही लौटेगा। यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है।
भाजपा की नई टोपी को लेकर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग सपा की लाल टोपी पर ना जाने क्या क्या कहते थे,
आज खुद टोपी पहने बैठे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, ''मुझे खुशी है उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी आज कोई और टोपी पहन ली, सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे?
खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा।'' गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने सपा की लाल टोपी को खतरे की निशानी बताया था।