BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

अलग-अलग जगह दिखा फिर झाड़ियों में दुबक गया तेंदुआ

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-कानपुर में आईआईटी से अर्मापुर का सफर तय कर चुका तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है। बुधवार को आर्डिनेंस फैक्टरी से निकलकर अर्मापुर कॉलोनी जा पहुंचा तेंदुआ गुरुवार तड़के पनकी बी ब्लॉक में दिखाई दिया।
कानपुर में आईआईटी से अर्मापुर का सफर तय कर चुका तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है। बुधवार को आर्डिनेंस फैक्टरी से निकलकर अर्मापुर कॉलोनी जा पहुंचा तेंदुआ गुरुवार तड़के पनकी बी ब्लॉक में दिखाई दिया। मोटरसाइकिल की रोशनी देखकर तेंदुआ झाड़ियों में जा छिपा। इसके बाद गुरुवार सुबह साढ़े दस एक बार फिर आर्डिनेंस फैक्टरी परिसर में देखा गया। वन विभाग की टीम ने भी इसकी पुष्टि की है। साथ ही पहली बार ये भी पता चला है कि तेंदुआ नर है, इसलिए उसे पकड़ने के लिए शुक्रवार से नई रणनीति पर काम होगा।. बुधवार को तेंदुआ अर्मापुर कॉलोनी में टहलता पाया गया। वहां के निवासियों ने देखा तो दहशत के मारे पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। वहां निगरानी बढ़ी तो तेंदुआ और आगे बढ़ गया। गुरुवार तड़के कुछ महिलाओं और बाइक सवारों ने उसे पनकी बी ब्लॉक के पास संकरी रोड किनारे देखा तो ठिठक गए। रोशनी देख तेंदुआ पहले रुका, नजदीक आया और एकाएक झाड़ियों में जाकर ओझल हो गया। तीन महिलाओं ने तो उसे करीब दस फीट की दूरी से सड़क पार करते देखा। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में आसपास के संभावित स्थानों पर कॉम्बिंग भी कराई लेकिन कोई पता नहीं चला। तभी गुरुवार सुबह 1030 बजे उसे स्माल आर्म्स फैक्टरी की दीवार फांदकर आर्डिनेंस फैक्टरी में दाखिल होते देखा गया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा तेंदुआ देखे जाने पर वन विभाग और चिड़ियाघर के डॉ़. मोहम्मद नासिर, डॉ. नितेश कटियार वाली रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।
दस किलोमीटर के इलाके में हड़कंप
तेंदुए की चहलकदमी से अर्मापुर, पनकी और आसपास के इलाकों में तेंदुए के कारण शाम ढलते ही सन्नाटा हो रहा है। बच्चों के बाहर खेलने पर रोक लगा दी गई है। दिन में खुले रहने वाले दरवाजे भी बंद रखे जा रहे हैं। अर्मापुर, पनकी नहर और उसके आसपास के इलाकों में दुकानदार और ठेले लगाने वाले भी अंधेरा होने से पहले ही घरों को लौट जाते हैं। अब तक अग्निवीर भर्ती के चलते विजय नगर से अर्मापुर स्टेट के सामने कालपी रोड पर युवाओं का जमघट लगा रहता था। गुरुवार को भर्ती संपन्न हो जाने के बाद यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच दोपहर में नौरैयाखेड़ा इलाके में भी एक युवक ने तेंदुआ देखने का दावा किया। वनविभाग की टीमों ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाए हैं। दोनों संस्थानों में इंफ्रारेड कैमरे लगाए गए हैं।
आज लगेगा पिंजड़ा
डॉ. नासिर के मुताबिक दहशत फैला रहा तेंदुआ नर है। ओफसी में दो बार देखे जाने के बाद अब उसे यहीं पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है। शुक्रवार सुबह यहां पिंजड़ा भी लगाया जाएगा। चिड़ियाघर से मादा तेंदुआ की यूरिन लाकर उसका छिड़काव किया जाएगा।