BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

जौनपुर के गौरव यादव बने पंजाब सीएम मान के विशेष प्रधान सचिव, IAS की जगह IPS को जिम्मेदारी


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
इस पर जौनपुर स्थित गौरव यादव के गांव बेलापार में जश्न का माहौल है।
पंजाब कॉडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था।
एक सरकारी आदेश में गत सोमवार को यह जानकारी दी गई। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में सूचना मिलते ही जहां जश्न का माहौल है वही लोग गौरवांवित महसूस कर रहें हैं।
आईपीएस अधिकारी गौरव यादव वर्तमान में पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जो कि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा।
मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है। गौरव राज्य पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
गौरव यादव शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। विशेष प्रधान सचिव के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है
लेकिन पंजाब सरकार में यह दूसरा अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने किसी आईपीएस अधिकारी को अपना विशेष प्रधान सचिव बनाया है।

बेलापार गांव निवासी गौरव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल है।
वर्तमान में वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर रहतें है। भगवती प्रसाद के एक मात्र पुत्र गौरव तथा दो पुत्रियां है जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है।
इनकी शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ व दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी देखी गई। शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव गौरवांवित है।