BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बाराबंकी में मकान ढहा, मलबे में दबा परिवार, महिला की मौत

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के बाराबंकी मकान ढहाने पर मलबे के नीचे परिवार दब गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाया गया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पांच जख्मी है।
भैया दूज पर लखनऊ व देवा में ही स्थित अपनी ससुराल से मायके आई महिलाएं अपने पति व बच्चों के साथ कच्चे मकान के अंदर सो रही थी। इसी बीच देर रात कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में बच्चों समेत छह लोग दब गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाकर सभी घायलों को देवा सीएचसी भेजा। डॉक्टरो ने सभी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव में हुई। देवा के धर्मपुर गांव में प्रताप बली अपने कच्चे मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसे मिला प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है। भैया दूज के दिन उसकी पुत्री बैरागी पुर थाना देवा निवासी सविता अपने पति प्रवेश के साथ आई थी। वहीं दूसरी पुत्री गायत्री अपने पति अर्जुन 1 वर्षीय पुत्र अनस के साथ मायके आई थी। गायत्री का ससुराल बख्शी का तालाब लखनऊ है। भैया दूज का पर्व मनाने के बाद घर में हंसी खुशी के माहौल में रात का खाना खाकर पूरा परिवार सो गया। रात करीब 10:00 बजे प्रताप बली का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। कच्चे मकान के नीचे उसकी दोनों पुत्री दामाद और एक पौत्र दब गए। घर गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे 5 लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को देवा सीएचसी भेजा। सीएचसी से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रताप बलि की पुत्री सावित्री की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया।