BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, 9.53 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी की मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे की 9.53 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश हो गया है।
अनुपम पर 14 मई 1996 को पुलिस निरीक्षक रामनिवास यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे की 9.53 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की की जाएगी। राजस्व विभाग ने बसपा नेता
के भाई समेत दो सहयोगियों की सम्पत्ति को आंकलित किया है। चारों की कुल संपत्ति 19 करोड़ 45 लाख रुपये की कुर्की के आदेश किए गए हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे पर आरोप है कि 14 मई 1996 को ट्रेन में पुलिस निरीक्षक रामनिवास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बसपा नेता के खिलाफ 46 मुकदमें पंजीकृत हैं। बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ भी दस मुकदमे हैं।
सहयोगी अभिषेक रस्तोगी निवासी वृंदावन गली के खिलाफ दो और वृंदावन गली निवासी पंकज रस्तोगी के खिलाफ भी दो मुकदमें पंजीकृत हैं।
प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा ने चारो के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत अवैध रूप से अर्जित की गयी और उनके
परिजनों की चल अचल संपत्ति के जब्तीकरण के बारे में जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी थी।
बसपा नेता अनुपम की संपत्ति 9 करोड़ 53 लाख 27 हजार 930, बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की संपत्ति 9 करोड़ 43 लाख 12 हजार 91,
अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू और पंकज रस्तोगी की संपत्ति 50 लाख 82 हजार 600 रुपये आंकलित की।
चारों की कुल संपत्ति 19 करोड़ 45 लाख 22 हजार 622 रुपया के कुर्की के आदेश जिलाधिकारी की ओर से किए गए हैं।