Thursday October 02, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

राजोरी में आतंकियों की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में शुक्रवार तड़के गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मामले में जांच की जा रही है। जम्मू संभाग के जिला राजोरी में तड़के सुबह दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मौत की खबर का पता चलते ही स्थानीय लोग जम्मू-राजोरी हाईवे पर निकल आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

सेना ने किया ट्वीट

इस बीच सेना की तरफ से ट्वीट किया गया है कि शुक्रवार तड़के सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में दोनों नागरिकों की मौत हुई है। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार, राजोरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

14 दिसंबर को संदिग्ध देखे जाने पर चलाया गया था तलाशी अभियान

इससे पहले राजोरी के मुरादपुर में बुधवार को सेना और पुलिस की तरफ से संदिग्ध दिखे जाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 5 बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अजनबी लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे। उन्होंने आसपास के लोगों को फोन किया और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों अजनबी फरार हो गए, लेकिन तत्काल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6